Header Banner

पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए छात्रों ने दिया कैंसर मुक्त भारत का संदेश

BY — April 4, 2026

पीडीसीआरसी में नेशनल ओरल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम
उदयपुर। भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी विभाग द्वारा नेशनल ओरल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज में तेजी से बढ़ते मुख कैंसर (ओरल कैंसर) के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके बचाव के तरीकों को साझा करना था।

कार्यक्रम की आयोजक डॉ. शेरिन नदुम्पिलिल और डॉ.जूही सोनी ने बताया कि आई कैन, यू कैन, वी कैन, इंडिया कैन, थीम पर आयोजित इस अवेयरनेस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से ओरल कैंसर के खतरों, तंबाकू के दुष्प्रभावों और प्रारंभिक जांच के महत्व को चार्ट और रंगों के जरिए बखूबी प्रदर्शित किया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गौरव भारद्वाज ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ओरल कैंसर आज के समय में एक बड़ी चुनौती है, जिसे केवल जागरूकता और सही जीवनशैली से ही हराया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. भारद्वाज ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को ओरल कैंसर के प्रति अधिक सजग रहने और समाज को इसके विरुद्ध जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply