Header Banner

झमाझम बारिश, पीछोला छलकने को आतुर

BY — August 26, 2011
सफाई के लिए शुक्रवार को स्वरुप सागर के गेट खोले गए.
बारिश के दौरान देहली गेट से लिया गया विहंगम चित्र.
बापू बाज़ार से दुपहिया वाहन पर भीगने का आनंद लेती युवतियां.
पीछोला के छलकने की तैयारी के बाद अब फतह सागर लिंक चेनल नाहर की सफाई करते कर्मचारी. गत वर्ष सफाई नहीं करने से यहाँ कि सारी गन्दगी फतह सागर में मिल गई थी.
फतह सागर में बढता जल स्तर.
पीछोला का जल स्तर बढ़कर नौ फीट चार इंच हो गया है.
भरते हुए फतह सागर को देखने उमड़े ग्रामीण.

अंदरूनी क्षेत्र में सड़क पर जमा पानी.

उदयपुर. शुक्रवार को शहर में हुई जोरदार बारिश से जहाँ मौसम में ठंडक छा गई वहीँ जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई. दोपहर में सफाई के उद्देश्य से स्वरुप सागर के दो गेट दो-दो फीट तक खोले गए. सुबह करीब ११.३० बजे शुरू हुई बारिश एक घंटे तक जारी रही. इससे पुराने शहर के अंदरूनी इलाकों सहित अमल का काँटा, ब्रह्मपुरी, पिछोली में सड़क पर पानी भर गया जिससे वाहन चालकों सहित पैदल आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई. बाहरी इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई. जिले भर में अच्छी बारिश होने कि जानकारी मिली है. उधर जलाशयों में पानी की निरंतर आवक बनी रहने से फतह सागर का जल स्तर ६ फीट पहुँच गया वहीँ पीछोला का जल स्तर नौ फीट चार इंच हो गया. मदार बड़ा तालाब से पानी की आवक जारी है. छोटा मदार भी छलकने को आतुर है. पीछोला में आने वाली सीसारमा नदी करीब ढाई फीट पर चल रही है. शाम को एक बार फिरर जमकर बारिश हुई.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply