Thu, September 17, 2026
Header Banner

पाहेर विवि में एंटी रैगिंग एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता

BY — September 16, 2026

पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च विश्वविद्यालय, उदयपुर के फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों में एंटी रैगिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पोस्टरों के माध्यम से रैगिंग के दुष्प्रभावों एवं नशे से होने वाली सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा रैगिंग जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने तथा सकारात्मक वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी एवं विज्ञान एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रोफेसर दिलेन्द्र हिरन ने विद्यार्थियों को जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की आधारशिला है और स्वस्थ, अनुशासित एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अंजलि दशोरा एवं डॉ. ममता व्यास द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विषय की समझ तथा पोस्टर के माध्यम से दिए गए सामाजिक संदेश के आधार पर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ भी ली गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राखी मेहता एवं डॉ. शिखा वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.