Header Banner

योग एवं स्वास्थ्य शिविर 17 तक

BY — May 14, 2012

उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय (सिंधी बाजार) में 5 मई से चल रहे 14 दिवसीय योग एवं आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर से अब तक कई महिला-पुरुष लाभ उठा चुके हैं। शिविर में भारतीय जीवन शैली आधारित वार्ताओं  के मार्फत घरेलू उपचार यथा जीरा, अजवाइन हींग, सौंठ , दालचीनी, सौंफ, लोंग, इलायची, काली मिर्च, चारोली, मुनक्का दाख, हल्दी, नमक,राई, मैथी आदि का पृथक-पृथक व्याधियों में सरल तरीके से उपयोग के साथ ही आदर्श दिनचर्या व भोजन के नियम व विरूद्घ अन्न का शरीर पर दुष्प्रभाव आदि पर विस्तार से जानकारियां दी जा रही है।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योगविद् अशोक जैन विभिन्न आसन व प्राणायाम के मार्फत मोटापा,माइग्रेन, हिचकी, कमर दर्द, गैस, कब्ज आदि व्याधियों को दूर करने के बारें में प्रायोगिक जानकारी दे रहे हैं। शिविर प्रात: 5.45 से 7.15 तक औषधालय के योग कक्ष में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समापन 17 मई को होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply