Header Banner

हर्ष व धवल ने रेटेड खिलाडि़यों को दी मात

BY — May 19, 2012

वरीयता प्राप्त शातिरों को बढ़त, राज्य स्तरीय आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के अन्तर्गत राज्यस्तरीय अण्डर-7, 11, 17 बालक—बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को हुए मुकाबले में हर्ष जैन ने फीडे रेटेड खिलाड़ी अर्पिता जैन व धवलराज कुमावत ने निखिल यादव को हराकर प्रतियोगिता में सबको चौकाया।

आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि अन्य परिणामों में वरियता प्राप्त शातिरों की बढ़त अपने-अपने वर्गो में इस प्रकार है—
अण्डर-7 वर्ग में उदयपुर के राहुल शर्मा, जयपुर के ऋषभ दत्ता 2.5 अंक, धु्रव कालानी, याशिका सिंह 2 अंक, मनन अग्रवाल, हिरांश देपुरा, आस्टीन जार्ज 1 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है।
अण्डर-11 वर्ग में जयपुर के कार्तिक सौरिक, आहन मल्हौत्रा 4 अंक, अनिकेत जैन, उदयपुर के ध्रुव दक, दिव्यांशु बाबेल, अनिरूद्ध जैन, जोधपुर के रोहन सिंघवी 3 अंक व वंदन लोढ़ा 2.5 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है।
अण्डर-17 वर्ग मे दिलचस्प मुकाबलों के पश्चात् हर्षित शर्मा 4 अंक, यश पुरोहित 3.5 अंक, ऋषभ सक्सेना, योगेश हिंगड़, शुभानी कपूर, युगांश शुक्ला, मंथन चित्तौड़ा, अनिरूद्ध शर्मा, प्रियांशु वया, प्रियांक सदायत, चयन दुरेजा, मुदित बाबेल, धवलराज कुमावत 3 अंक के साथ बढ़त बनाए हैं।
प्रतियोगिता का अगला चक्र सुबह 8 बजे खेला जायेगा। प्रतियोगिताओं में कुल 72 शातिर हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह कल दोपहर 3 बजे होगा। जिसमें कुल 8 हजार रुपए नकद व स्मृति चिन्ह प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक रिषी सालवी व विक्रम आमेटा है। इसमें उदयपुर के अलावा, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, चित्तौडग़ढ़ सहित कई जिलों के शातिर हिस्सा ले रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply