Header Banner

कांग्रेस की संभागीय कार्यशाला 27 को

BY — May 25, 2012

प्रदेश महामंत्री नीरज डांगी ने लिया तैयारियों का जायजा

उदयपुर। कांग्रेस की रविवार को प्रस्तावित संभागीय कार्यशाला की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ताम नीरज डांगी ने शुक्रवार को जायजा लिया। वे पहले देहात कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां से विश्व विद्यालय स्थित सुखाडि़या ऑडिटोरियम गए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता नीरज डांगी ने आज प्रात: अमल का काटा स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यशाला में पदाधिकारियों के साथ २७ मई रविवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यशाला के बारे में चर्चा कर दिशा निर्देश प्रदान किये।
डांगी ने बताया कि 27 मई को कार्यशाला का पंजीयन सुबह 9 बजे से आरम्भ होगा। सुबह 10 बजे वंदे मातरम के साथ कार्यशाला शुरू होगी। फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॅा. चन्द्रभान का उद्बोधन होगा। फिर कांग्रेस के इतिहास व विचारधारा एवं अनुशासन पर प्रमुख कांग्रेस नेताओं द्वारा उद्बोधन होगा। दोपहर १२ बजे बाद जनसम्पर्क अभियान, सदस्यता अभियान, ग्राम पंचायत, वार्ड एवं नगर कांग्रेस कमेटी के गठन, केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सासंद, विधायक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।
इस अवसर पर गोपाल शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, पंकज शर्मा, सुधीर जोशी, फिरोज अमहद शेख, गोपाल नागर, दिनेश दवे, कौशल नागदा, रंजना साहू आदि पदाधिकारी साथ थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply