Header Banner

राजस्थान पत्रकार सम्मलेन अजमेर में 16 को

BY — May 30, 2012

उदयपुर। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा विभिन्न संभागों में किए जा रहे राजस्थान पत्रकार सम्मलेन की तीसरी कड़ी में 16 जून को अजमेर के जवाहर मंच पर पत्रकार सम्मलेन होगा। इसमें प्रदेश के पत्रकारों के साथ वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, विभिन्न उद्योगों से जुड़े महानुभाव और दिल्ली से कई वरिष्ठ पत्रकार भी हिस्सा लेंगे।

फोरम के द्वारा 10 दिसंबर 2011 को जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित राजस्थान पत्रकार सम्मलेन-2011, फोरम की मुख्य कार्यकारिणी के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। बालयोगी संत उमेश्नाथ महाराज, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, सूचना और जनसंपर्क मंत्री जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद्र छाबडा, के. एस. तोमर, वेदव्यास, वीर सक्सेना, ओम सैनी, एल. एल. शर्मा, आयुक्त के. एल. मीणा आदि की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस सम्मेलन में राज्य् भर के पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार स्व. डॉ. भंवर सुराणा की स्मृति में उदयपुर में आयोजित राजस्थान पत्रकार सम्मलेन-2012 में तनिमा साहित्यिक मासिक पत्रिका के द्वारा ‘कलम का सिपाही सम्मान-2012’ की घोषणा कर प्रदेश के चुनिन्दा पत्रकारों को सम्मानित किया | साथ ही नई मैगजीन के पहले विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply