सियाचिन सीमा पर शहीद हुए उदयपुर के नौनिहाल अर्चित वर्दिया को श्रद्धांजली देने मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा. कार्यक्रम का आयोजन महावीर युवा मंच की और से नगर परिषद स्थित शहीद स्मारक पर किया गया था. मंच के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने अर्चित के बलिदान को पुरे उदयपुर के लिए गौरवशाली बताया. इस मौके पर अर्चित की माँ, बहिन, सभापति रजनी डांगी, सेना के ब्रिगेडिअर एस.एस.होदा, आदि मौजूद थे. फत्तावत ने शहर के सभी व्यापारियों से आग्रह किया है की वे बुधवार को अर्चित के अंतिम संस्कार तक अपनी दुकानें बंद रखें और उसमें शामिल हों.
You must be logged in to post a comment.
gr8 story