Header Banner

उदयपुर व जयपुर के खिलाडिय़ों का दबदबा

BY — June 9, 2012

राज्य स्तरीय अण्डर-9 व 19 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन अण्डर-9 वर्ग में पल्लव चौधरी, प्रभव माहेश्वरी (उदयपुर) व अण्डर-19 वर्ग में महेन्द्रसिंह राठौड़, आयुष गर्ग (जयपुर) योगेश हिंगड़, यश पुरोहित (उदयपुर) आदि ने अपने-अपने वर्गों में बढ़त बनाई।

आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि इससे पूर्व दूसरे दिन के चक्र का उद्घाटन कृष्णकांत नाहर, घनश्याम सिंह भीण्डर, डॉ. पंकज चौधरी व डॉ दिलीपसिंह चौहान ने किया।
मुख्य निर्णायक रिषी सालवी के अनुसार 4 चक्र के बाद परिणाम इस प्रकार रहे :
अण्डर-19 वर्ग में महेन्द्र सिंह राठौड़, आयुष गर्ग (4 अंक), यश पुरोहित, योगेश हिंगड़ (3.5 अंक), शोभित कपूर, मुदित बाबेल, शुभम शुक्ला, हर्षित शर्मा, अर्पिता जैन, मोनिका साहू, स्मृधि मेहरा, भव्य शिवनानी (3 अंक) चयन दुरेजा, शुभानी कपूर, समी मोईन, निखिल यादव, ध्रुव दक, विभव पामेचा (2.5 अंक) और अण्डर-9 वर्ग में पल्लव चौधरी (4 अंक), प्रभम माहेश्वरी, भुवन भारद्वाज, राहुल शर्मा (3 अंक), अनिशा जैन (2.5 अंक), अक्षिता जैन, श्रुती बेंगर (1 अंक) के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र सुबह 8 बजे खेला जायेगा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3 बजे होगा जिसमें ऑल राजपूताना शतरंज संघ के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। यह जानकारी प्रशिक्षक व आयोजन सचिव विकास साहू ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply