Header Banner

चावंड में युवक कांग्रेस सम्मेलन

BY — June 17, 2012

सांसद रघुवीर मीणा ने दिलाई शपथ

चावंड। कांग्रेस विचारधारा मंच विश्वविद्यालय कर्मचारी उदयपुर की ओर से रविवार सुबह चावंड माता मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान गांव के युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन्हें अध्यक्ष विमल शर्मा और सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने शपथ दिलाई।

विचारधार मंच की ओर से यहां चावंड स्थित माता मंदिर परिसर में रविवार सुबह सांसद रघुवीर मीणा, विधायक बसंतीदेवी मीणा का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नए युवाओं ने पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सांसद व विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए विचारधारा मंच का कांग्रेस हित में इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ख्यालीलाल सुहालका, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंडया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सराडा प्रधान रेशमा मीणा, सराडा ब्लॉक अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी आदि ने शिरकत की। इनका विचारधारा मंच की ओर से योगेंद्र भटट, डॉ दिपांकर चक्रवर्ती, डॉ एलएन महावर, डा अनिल व्यास, नरेंद्र उपाध्याय, महेश पंचोली आदि ने माला पहनाकर व शाल ओढाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष विमल शर्मा ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद की रस्म जयकिशन चौबे ने अदा की।
तालियों से हुआ स्वागत
जय पटेल के नेतत्व में चावंड के युवाओं सहित एक पूरी गवाडी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनका कार्यकर्ताओं ने तालियों की गडगडाहट से स्वागत किया। सांसद रघुवीर मीणा और पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। बाद में डा विमल शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply