राज्य में 74 फीसदी से अधिक मतदान
खासी संख्या में पहुंची महिलाएं भी
Udaipur. राज्य विधानसभा 2013 के चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। शहर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रत्याशियों सहित नेताओं ने भी मत का उपयोग किया। मतदान का प्रतिशत काफी अधिक होने में युवाओं की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।


प्रदेश भर में ताजा आंकड़ों के अनुसार 74 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की जानकारी मिली है। गत चुनाव से इस बार दस फीसदी मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ है। उदयपुर शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया ने अपना नाम ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण वहां मतदान किया वहीं केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने विद्या भवन स्कूल में मतदान किया।



माकपा प्रत्यााशी भी शहर विधानसभा से खड़े हुए लेकिन उनका नाम भी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण उन्होंने वहां मतदान किया। बूथों पर लम्बी लम्बी कतारें देखी गई। महिलाएं खासी संख्या में बूथ पर पहुंची।














