Header Banner

लूट के चार आरोपियों को जेल

BY — December 25, 2014

Police_capउदयपुर। हाथीपोल थाना पुलिस ने कुछ समय पूर्व एक युवक का अपहरण कर नकदी व जेवर लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने लूट के जेवर बरामद कर लिए है।

पुलिस के अनुसार शांति नगर भीलवाड़ा निवासी अल्पेश जैन गत 12 दिसम्बर को उदयपुर आ रहा थे। एमबी अस्पताल रोड पर जाते समय कुछ युवकों ने उसे रोक कर मारपीट की और सोने की अंगूठियां, बे्रसलेट व नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लौहार कॉलोनी आयड़ निवासी इमरान पुत्र सदाकत हुसैन, सुलेमान उर्फ बबलू पुत्र दिलावर खां, हारून पुत्र शाबिर मुसलमान और मोहम्मद आसिफ पुत्र सत्तार खां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply