निकोमेट का अधिग्रहण कर वेदांता बनी देश की एकमात्र निकेल उत्पादक कंपनी

BY — December 21, 2021

निकेल और कोबाल्ट में देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने एवं हरित अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण धातुएं
मुंबई/ दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक संसाधनों के समूह में से एक, वेदांता ने गोवा स्थित एक प्रमुख निकल और कोबाल्ट उत्पादक निकोमेट का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के साथ, वेदांता देश में निकेल का एकमात्र उत्पादक बन गया है। यह कदम महत्वपूर्ण खनिजों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वेदांता के मिशन का महत्वपूर्ण कदम है। निकोमेट का अधिग्रहण वेदांता के ईएसजी मिशन के अनुरूप एवं भारत के कार्बन तटस्थता लक्ष्यों के सहयोग की दिशा में एक बड़ा कदम है।

निकेल, एक रणनीतिक खनिज, स्टेनलेस स्टील और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए बैटरी के निर्माण में एक महत्वपूर्ण इनपुट है। इसी प्रकार ईवीएस, एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए लिथियम-आयन बैटरी के लिए कोबाल्ट एक प्रमुख तत्व है और स्टीलमेकिंग के लिए सुपरएलॉय जैसे अन्य उपयोग हैं। निकेल और कोबाल्ट दोनों को भविष्य के खनिज के रूप में माना जाता है जो अक्षय और स्वच्छ ऊर्जा के संक्रमण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
कुछ वर्षों में, भारत के निकेल और कोबाल्ट आयात का मूल्य लगातार बढ़ रहा है। इन महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन में वेदांता के प्रवेश के साथ, भारत ईवी बैटरी बनाने के लिए बेहतर स्थिति में होगा, जो ईवी वाहनों के लिए मुख्य घटक है और उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादों के उत्पादन में सहयोग करता है, जो बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक प्रमुख बिल्डिंग ब्लॉक है।
गुणवत्ता के लिए आईएसओ 9001 से प्रमाणित और मजबूत आरएंडडी फोकस के साथ, निकोमेट विश्व स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले उच्च गुणवत्ता वाले बैटरी ग्रेड निकल सल्फेट क्रिस्टल के प्रमाणित निर्माता के रूप में उभरा है। भारत की निकेल की मांग वर्तमान में 45 केटीपीए आंकी गई है जो पूरी तरह से आयात के माध्यम से पूरी की जाती है। वर्तमान में, निकोमेट के संयंत्र में 7.5 केटीपीए निकल और कोबाल्ट का उत्पादन करने की क्षमता है। एक महत्वाकांक्षी विकास योजना के साथ, वेदांता देश की कुल निकेल मांग के 50 प्रतिशत को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
निकोमेट वेदांता के लिए एक प्रमुख योजनाबद्ध अधिग्रहण का प्रतीक है और उम्मीद है कि यह इसके लौह और इस्पात पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा।
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि, हम निकल और कोबाल्ट उत्पादन में प्रवेश से उत्साहित हैं जो आत्मानिर्भर भारत के लिए सरकार के मिशन का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेष रूप से स्वच्छ ऊर्जा और विद्युत गतिशीलता की ओर परिवर्तन के लिए निकेल और कोबाल्ट महत्वपूर्ण धातु हैं। वर्तमान में, भारत अपनी निकेल आवश्यकताओं का 100 प्रतिशत आयात करता है। हमारा ध्यान घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने पर होगा जो भारत को नेट जीरो इकोनॉमी की ओर ले जाएगा। यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब हाल के वर्षों में बैटरी की मांग में वृद्धि और वैश्विक स्टेनलेस-स्टील उत्पादन में वृद्धि के साथ निकल बाजार सीमित हो रहा है, यह 2022 तक जारी रहने की उम्मीद है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *