Header Banner

बीमा कंपनी के ऑफिस में दो लाख की चोरी

BY — August 3, 2012

udaipur. शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में बैंक तिराहे स्थित बीमा कंपनी के ऑफिस से अज्ञात चोर लाखों की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने पास ही स्थि‍त एक सीए के ऑफिस में भी ताला तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया।

सूरजपोल वृत्ताचधिकारी सौभाग्यसिंह ने बताया कि बैंक तिराहा स्थित नेशनल इंश्यो़रेंस कंपनी के पास मकान का काम चल रहा है। राखी पर छुट्टी होने के कारण चोर मकान से होते हुए कार्यालय की छत पर पहुंचे और सीढि़यों से उतर गए। वहां लोहे की जाली तोड़ दी और मुख्यं प्रबंधक के कार्यालय की तलाशी ली। कैशियर की अलमारी तोड़ी जिसमें करीब दो लाख रुपए नकद पड़े थे। वहां से पास ही स्थित सीए सुनील बड़ाला के ऑफिस में रखा लैपटॉप भी चुरा ले गए।
सुबह ऑफिस खुलने पर कर्मचारियों ने प्रबंधक को सूचना दी। फिर उन्हों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी तेजराजसिंह, डिप्टी  दयानंद सारण भी पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply