Header Banner

मित्र मंडल के 70 सदस्यों ने मनाई पिकनिक

BY — August 20, 2012

शहर के 45 किमी दूर कैलेश्वर महादेव में लिए आनंद

उदयपुर. आजाद मार्केट मित्र मंडल सेक्टर 11 के 70 सदस्यों ने रविवार को केलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में धूमधाम से पिकनिक मनाई।

अध्यक्ष रमेशचंद्र महता ने बताया कि सुबह दस बजे केलेश्वर पहुंचने के बाद भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। लगभग एक से डेढ़ घंटा भजन होने के बाद सभी सदस्यों ने हरे भरे जंगल में घूमने का लुत्फ उठाया। उसके बाद वहां बहने वाले झरने में नहाने का आनंद लिया तथा पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग का आनंद लिया। इस अवसर पर उदयपुर से कई लोगों ने हिस्सा लिया था। मित्र मंडल के महेश द्विवेदी, राजेश् वैरागी, गजेंद्र जैन, मुकेश चंद्र, घनश्यामसिंह, जिंदर सरदार आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply