Header Banner

कांग्रेस हिरणमगरी ब्लॉक के वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति निरस्त

BY — August 31, 2012

ब्लॉक अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

udaipur. उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला ने हिरणमगरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया द्वारा वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति को अवैध बताते हुए निरस्त कर दिया।

झाला ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के विपरीत जिलाध्यक्ष के बिना अनुमोदन की गई घोषणा पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलो में नियुक्त प्रभारी के हस्ताक्षर के बाद प्रदेश कांग्रेस की स्वीकृति पर घोषणा करने का अधिकार सिर्फ जिलाध्यक्षो को ही दिया गया है। हिरणमगरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बगैर जिलाध्यक्ष के अनुमोदन के की गई घोषणा व नियुक्ति को देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने निरस्त कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply