Header Banner

युवक की हत्‍या पर परिजनों ने किया हंगामा

BY — September 22, 2012

मामूली बात पर युवक की हत्या का मामला

udaipur. सूरजपोल थाना क्षेत्र में गत रा‍त्रि युवक की हत्या के बाद शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने जोरदार हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को रा‍त में ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता  जाम कर दिया।

उल्लेखनीय है कि गत रात स्ववराजनगर निवासी मुकेश एवं उसका भाई विशाल हरिजन का क्षेत्र के ही जाहिद पुत्र ईनाम खां के साथ झगड़ा हो गया। शाम को जाहिद मुकेश से बात करने गया वहां आरोपियों ने जाहिद के साथ मारपीट कर दी। उसके सिर में लट्ठ मार दिया। फिर दोनों आरोपी सूरजपोल थाने में जाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंच गए। रिपोर्ट लिखने के दौरान ही सूचना आई कि जाहिद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर वहीं बिठा दिया।

शनिवार सुबह मृतक के परिजनों व क्षेत्रवासियों में आक्रोश छा गया। वे पटेल सर्किल पर पहुंच गए और रास्ताम जाम कर दिया। मौके पर एडीएम (सिटी) मो. यासीन पठान, एएसपी (शहर) तेजराजसिंह, डिप्टी दयानंद सारण, डिप्टी  अताउर्रहमान, सूरजपोल थानाधिकारी सौभाग्यलसिंह, गोवर्धन विलास थानाधिकारी नंदराम भादू मय जाब्तास पहुंचे और क्षेत्रवासियों से समझाईश की। युवक हंगामा करने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने सख्ती से लोगों को समझाया। फिर युवक शांत हो गए। दोपहर बाद तक मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply