Header Banner

मेले के लिए स्‍थानीय प्रतिभाओं के ऑडिशन

BY — October 26, 2012

udaipur. दशहरा दीपावली मेले को लेकर तैयारियां जारी हैं। एक ओर जहां स्टॉल्स की नीलामियां हो रही हैं वहीं शुक्रवार को सुखाडि़या रंगमंच पर स्थानीय प्रतिभाओं के ऑडिशन हुए।

स्टॉल्स की नीलामी में नेहरू बाग उद्यान वाला गार्डन आज भी नीलाम नहीं हो पाया। गत वर्ष जितनी राशि भी नहीं मिलने के कारण इसकी नीलामी नहीं हुई। जानकारों का कहना है कि नगर परिषद को सिर्फ पैसा उगाहने के बजाय आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर अधिक बोली पर नीलामी छूटती है तो उसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उधर स्थानीय प्रतिभाओं के लिए होने वाले कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुखाडि़या रंगमंच पर बच्चे  अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे जहां गायन प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने काफी मधुर प्रस्तुतियां दीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply