• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पीएमसीएच के चिकित्सको ने ’सांसों’ को फिर से जोड़ा

हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में ₹5033 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

हल्दीघाटी संग्रहालय : धरोहर संरक्षण का अनूठा प्रयास

admin by admin
October 28, 2012
in Featured
0
हल्दीघाटी संग्रहालय : धरोहर संरक्षण का अनूठा प्रयास
272
SHARES
4.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पीएमसीएच के चिकित्सको ने ’सांसों’ को फिर से जोड़ा

हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में ₹5033 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

udaipur. देश भक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के जीवन की घटनाओं और दृष्टान्तों को विविध रूपों में संजो कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण का एक अनूठा प्रयास है उदयपुर और राजसमन्द जिले की सीमा पर पहाडी़ पर स्थित हल्दीघाटी संग्रहालय।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन वृतांत देखकर यहां न केवल ऐतिहासिक पलों की अनुभूति होती है वहीं ऐतिहासिक व सांस्कतिक धरोहर से भी साक्षात होता है। महाराणा प्रताप और मानसिंह के बीच हुए युद्घ की साक्षी रही हल्दीघाटी पहुंचने वाले सैलानियों के देखने के लिए यह संग्रहालय एक अध्यापक मोहनलाल श्रीमाली के जीवन के संघर्षो के बीच उनकी कल्पना और उनके जुनून का जीवंत उदाहरण है। सैलानियों को ही नहीं वरन आने वाली पीढि़यों को यह धरोहर देशभक्ति का संदेश और प्रेरणा देती है।
मेवाड़ का राज्यचिन्ह, पन्नाधाय का बलिदान, गुफाओं में महाराणा प्रताप की अपने मंत्रियों  से गुप्त मंत्रणा, शेर से युद्घ करते  हुए प्रताप, भारतीय संसद में स्थापित महाराणा प्रताप की झांकी की प्रतिमूर्ति, मानसिंह से युद्घ करते महाराणा प्रताप, महाराणा प्रताप एवं घायल चेतक घो$डे का मिलन, महाराणा प्रताप का वनवासी जीवन के साथ-साथ  उनसे जु$डे अन्य प्रसंगों को यहां आकर्षक मॉडल, चित्र एवं झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया है ।
कृष्ण भक्ति को समर्पित मीरा बाई, महाराणा अमर सिंह, महाराणा उदय सिंह, महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा),महाराणा कुम्भा एवं महाराण बप्पा रावल के पोरट्रेट भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं। इस ऐतिहासिक विरासत का सजीव प्रस्तुतिकरण तथा चित्रण, कलाकृतियों,मूर्तिकला, के रूप में तो प्रदर्शित किया ही  गया है साथ ही लाइट एवं साऊण्ड आधारित झांकीयां भी मनोरंजक रूप से बनाई गई हंै। परिसर में एक छोटा सा फिल्म थियेटर भी बना है जहां आगन्तुकों को प्रताप के जीवन से सम्बन्धित लघु फिल्म  भी देखने को मिलती है।
संगहालय के साथ-साथ यहां लुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण की दृष्टि से प्राचीन काल में कुएं से पानी बाहर निकालने के लिए रहट, कोल्हू, चड़स, तेल की घाणी, रथ, बैलगाडी़, कृषि यंत्र, वाद्य यंत्र, वेशभूषा, बर्तन, ताले, आदि का वृहत संकलन कर उन्हें आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। यहां आने वालों के मनोरंजन के लिए एक कृत्रिम झील बनाई गई है जिसमें बोटिंग की सुविधा भी है।
थर्मोपॉली ऑफ इण्डिया के नाम से विख्यात हल्दीघाटी युद्घ स्थली को देखने के लिए पहले जब सैलानी यहां आते थे तो उन्हें महाराणा प्रताप के घोडे़ चेतक के स्मारक के रूप में बनी एक साधारण सी छतरी देखने को मिलती थी। यहां की पीली माटी जिसके लिए कहा जाता है कि युद्घ जो माटी को चंदन बना गया के प्रति प्रगाढ़ श्रद्घा रहती थी। कई लोग इस पवित्र माटी को अपने मस्तक पर लगा कर धन्य महसूस करते थे और स्मरण स्वरूप कुछ माटी अपने साथ ले जाते थे। यहां का पहाडि़यों से घिरा प्राकृतिक परिवेश और हल्दीघाटी का संकरा मार्ग भी दर्शनीय होता था। विकास के साथ हल्दीघाटी का दर्रा का स्वरूप बदल गया और अब यहां एक पक्की सड़क बन गई है। एक पहाडी़ पर महाराणा प्रताप स्मारक भी दर्शनीय है।
आज आने वालों के लिए हल्दीघाटी का संग्रहालय इस ऐतिहासिक और प्राकृतिक परिवेश के साथ आकर्षण का एक ओर अनन्य केन्द्र बन गया है। इस संग्रहालय के विकास के पीछे मोहनलाल श्रीमाली के संघर्षों की गाथा छुपी है, जिन्होंने अपनी विषम आर्थिक परिस्थितियोंं को पार कर बीएड किया, अध्यापक बने और इस संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रधानाध्यापक से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर अपनी गाढी़ कमाई का बचत व वीआरएस का  एक-एक पैसा, पुश्तैचनी जमीन, जेवर व मकान बेच कर पूरा पैसा  इसमें लगा दिया। धीरे-धीरे जब परिस्थितियों ने साथ दिया, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का सहयोग मिला तो बैंकों ने भी ऋण उपलब्ध कराया । संग्रहालय स्थापना के लिए जमीन भी उन्होंने अपने पास से खरीदी।
संग्रहालय निर्माण से पूर्व जहां हल्दीघाटी में वर्ष में करीब पच्चीस हजार पर्यटक आते थे अब यहां इनकी तादाद बढ़कर चार लाख से अधिक प्रतिवर्ष हो गई है, जिससे यहां लोगों को रोजगार भी मिला है। करीब 16 वर्ष की यात्रा तय करने वाले इस संग्रहालय का उदघाटन 19 जनवरी 2003 को राज्य के राज्यपाल अंशुमान सिंह ने किया। संग्रहालय की लोकप्रियता इसी से आंकी जा सकती है कि कई प्रदेशों के राज्यपाल, सांसद के रूप मे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री सहित पचास से अधिक केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो सौ से अधिक न्यायाधिपति एवं अधिकारी संग्रहालय का अवलोकन कर चुके हैं। आज विभिन्न प्रान्तों से बसों में स्कूली बच्चे भी इस संग्रहालय को देखने के लिए आने लगे हैं।
अनेक ऐसे स्थल हैं जहां बडे़ पैमाने पर धन खर्च करने के बाद भी सैलानी नहीं पहुंचते हैं परन्तु यहां एक व्यक्ति के प्रयास का ही परिणाम है कि न केवल सैलानियों की संख्या में आशातीत वृद्घि हुई वरन इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डल रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।
हल्दीघाटी संग्रहालय की स्थापना कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए किए गए अप्रतिम प्रयासों के लिए मोहनलाल श्रीमाली को राष्ट्रपति सम्मान के साथ-साथ तीन बार राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। इन्हें महाराणा मेवाड़ अलंकरण सम्मान, रानी पदमिनी पुरस्कार, राणा राजसिंह अवार्ड, महात्मा ज्योति बा फुले लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड, यूनेस्को अवार्ड, पांच बार जिलास्तरीय पुरस्कार भी मिले और साथ ही अन्य पचास से अधिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। इनका संकल्प है कि भारत देश की आजादी का संग्रहालय का निर्माण करें।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredhaldighatihaldighati museumhaldighati shrimalilatest news udaipurmaharana pratap haldighatimohanlal shrimali haldighatiudaipur museum
Share109Tweet68Send
Previous Post

कभी न करें तुलना : किसी की किसी से

Next Post

कांग्रेस रैली में शहर को 1000, देहात को 5100 का लक्ष्य

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पीएमसीएच के चिकित्सको ने ’सांसों’ को फिर से जोड़ा

by admin
April 25, 2026
0
पीएमसीएच के चिकित्सको ने ’सांसों’ को फिर से जोड़ा

मौत को मात : जब चलती आरी ने चीर दिया सीनाउदयपुर। ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला कभी-कभी सिर्फ चंद सेकंड का होता है। 56 वर्षीय पुरूष...

Read more

हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में ₹5033 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

by admin
April 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में ₹5033 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

गत वर्ष से 68 प्रतिशत अधिक, दक्षता-आधारित वृद्धि से एबिटडा ₹7,747 करोड़ परउदयपुर : दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10...

Read more

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more
Next Post

कांग्रेस रैली में शहर को 1000, देहात को 5100 का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

राष्ट्रीय प्रमुख (बिज़नेस) पाठक को जनसंपर्क उत्कृष्टता सम्मान 2026

April 25, 2026
पीएमसीएच के चिकित्सको ने ’सांसों’ को फिर से जोड़ा

पीएमसीएच के चिकित्सको ने ’सांसों’ को फिर से जोड़ा

April 25, 2026
हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में ₹5033 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में ₹5033 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

April 24, 2026
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026

प्रायोजित स्‍थान

October 2012
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Sep   Nov »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?