Header Banner

क्लिप में दिखने वाले सभी ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

BY — September 21, 2011

विवाहिता-प्रेमी को गाँव में नग्न घुमाने का मामला

उदयपुर. झीलों की नगरी में पहले जहाँ कन्या भ्रूण हत्या का कलंक लगा है वहीँ अब विवाहिता व उसके प्रेमी देवर को नंगा कर गाँव में घुमाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई कर बुधवार को १४ जनों को गिरफ्तार किया. मंगलवार देर रात ४ जनों को गिरफ्तार किया गया था. मामला डबोक थाना क्षेत्र के गाँव ब्राह्मणों की भागल का है जहाँ एक विवाहिता के दूर के रिश्ते के देवर के साथ अवैध सम्बन्धों का पता लगने पर गाँववासियों द्वारा गत १२ सितम्बर को दोनों देवर-भाभी को नंगा कर घुमाया गया. मामले का मीडिया द्वारा खुलासा करने पर पुलिस ने कार्रवाई कर १८ जनों को गिरफ्तार किया. बताया गया कि विवाहिता का पति मुंबई में दूध का व्यापार करता है. ग्रामीणों को दोनों पर पहले से आशंका थी. १२ सितम्बर को ग्रामीण घर में घुसे और महिला को अर्धनग्न ओ पुरुष को नग्न अवस्था में गाँव में घुमाया. पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डबोक थानाधिकारी परबत सिंह मंगलवार देर रात गाँव पहुंचे और ४ जनों को गिरफ्तार किया. पीहर बैठी विवाहिता ने पुलिस के समक्ष ही मामला दर्ज करवाने से इनकार कर दिया. यही नहीं, बाकायदा इस पूरे घटना क्रम की मोबाइल में क्लिप भी बनाई गयी. थानाधिकारी परबत सिंह ने बताया कि क्लिप में दिखने वाले सभी को गिरफ्तार किया जायेगा.

सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए घटना में दोनों आरोपियों का नाम अथवा फोटोग्राफ्स नहीं दिए जा रहे हैं.  – सं.

Tags: ,
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply