Header Banner

भाजपा का कलेक्ट्रेट पर धरना 21 को

BY — November 19, 2012

udaipur. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर केन्द्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार कैग रिपोर्ट खारिज करने और हटाए गए भ्रष्ट मंत्रियों को पुन: पद प्रतिष्ठित करने के खिलाफ देश भर में 21 नवम्बर बुधवार को धरना—प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में उदयपुर शहर व देहात भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, कार्यवाहक शहर जिलाध्यक्ष कुंतीलाल जैन, देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत के नेतृत्व में पार्टी के सभी जिला कार्यकारिणी, मण्डलों, प्रकोष्ठोंर के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कलक्ट्रेट के सम्मुंख बुधवार को सुबह 11 से 1 बजे तक धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply