Header Banner

पॉलीटेक्निक में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवम्बर

BY — November 19, 2012

प्रथम व द्वितीय वर्ष में प्रवेश होंगे

udaipur. पॉलीटेक्निक में प्रथम व द्वितीय वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने हेतु न्यूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण है।

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान सरकार ने राज्य के समस्त पॉलीटेक्निकों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रथम व द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश तिथि बढ़ा दी है। द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश की न्यूनतम योग्यता दो वर्षीय आईटीआई अथवा बारहवीं वोकेशनल अथवा बारहवीं गणित एवं विज्ञान संकाय से उत्ती र्ण है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply