Header Banner

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया आयरन लेडी ने

BY — November 19, 2012

इंदिरा गांधी की जयंती पर स्मरण

udaipur. आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस व अग्रिम संगठनों की ओर से पुष्पांलजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहर व देहात जिला कांग्रेस की ओर से अलग अलग हुए आयोजनों में एआईसीसी के पर्यवेक्षक ने भी भागीदारी की।

शहर जिला कांग्रेस की ओर से दुर्गा नर्सरी स्थित आशीर्वाद कॉटेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि एआईसीसी के पर्यवेक्षक विनोद चतुर्वेदी, विशिष्टर अतिथि पीसीसी महामंत्री पंकज मेहता थे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिराजी ने जीवन पर्यन्त महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। वे विश्वय के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। सुखाडिय़ा ने कहा कि इंदिराजी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थी। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद महिला सशक्तिकरण का कार्य प्रमुखता से हुआ जिससे देश की महिलाएं प्रेरित होकर राजनीति के माध्यम से देश सेवा के लिए तत्पर हुई। इस अवसर पर पीसीसी सचिव गोपाल शर्मा, दिलीप सुखाडिय़ा, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, रंजना साहू, पंकज पालीवाल, रोडीलाल खटीक, नीना पुरोहित, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, सुधीर जोशी, शिवराजसिंह धाबाई, चन्द्रसिंह कोठारी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विपरीत परिस्थितियों में किया नेतृत्व

देहात कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। यहां ‘महिला सशक्तिकरण’ विषयक विचार गोष्ठी में झाला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए देश का समग्र विकास किया। इन्दिरा गांधी के शासनकाल के दौरान ही हुए भारत-पाक युद्ध में भारत को विजय दिलाकर स्वतंत्र बांग्लादेश का निर्माण कराने में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी के कार्यों व उनके साहस को देखते हुए विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को संसद में उन्हें दुर्गा का अवतार कहना पडा़। एआईसीसी के पर्यवेक्षक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इन्दिरा गांधी भारतीय राजनीति की झांसी वाली रानी थी और संयोग से आज ही के दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस भी है। विचार गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव पंकज मेहता, सांसद रघुवीरसिंह मीणा, विधायक सज्जन कटारा, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, जगन्नाथ शर्मा, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, महामंत्री दिलीप प्रभाकर, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक बसन्तीदेवी मीणा, प्रधान रेशमा मीणा, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिकन्दर युसुफजई, किसान कांग्रेस सचिव रमेशपुरी, कांग्रेस सचिव कमलसिंह चौधरी, शारदा मीणा, शान्ता प्रिन्स, भावना पालीवाल, सैयद मुर्तजा हुसैन साबरी, महामंत्री हरिसिंह झाला, गोविन्दसिंह कृष्णावत, राजेश मेनारिया, मदन पण्डित, कौशल नागदा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

किसान कांग्रेस की ओर से आयोजित सभा में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का प्रण लिया। जिलाध्यक्ष सुरेश सुथार के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी सचिव सत्यनारायण मेनारिया, प्रवक्ता टीटू सुथार, कोषाध्यक्ष चौथमल टांक, चीरवा सरपंच भगवान लाल गमेती, नरेन्द्र सुथार, तुलसीराम, विष्णु पटेल, मोहनलाल साहू, मेघराज, ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ता सुखेर क्षेत्र की मार्बल मण्डी में दिहाड़ी मजदुरी करने वाले मजदूरों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply