Header Banner

निकला छडि़यों का जुलूस

BY — November 22, 2012

udaipur. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम की सातवीं तारीख पर गुरुवार को शहर में छडि़यों का जुलूस निकाला गया।

छडि़यों का जुलूस लोहा बाजार स्थित जामा मस्जिद से सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ। जो अलीपुरा, शास्त्री  सर्किल होता हुआ अंजुमन चौक पहुंचा। यहां से जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ शाम को चेटक स्थित पलटन मस्जिद पहुंचा। जुलूस में विभिन्न  मोहल्लोंल की 14 छडि़या व करीब 21 आलम शामिल हुए।

जगह जगह पुलाव, हलवा, तबर्रुक वितरित किए गए। पलटन के ताजिये को मुकाम पर रख दिया गया जहां विभिन्न समाजों व धर्मों के लोगों ने ताजिये पर फूल, अगरबत्ती, सेहरा, मिठाई का चढ़ावा चढ़ाया। रविवार को मोहर्रम पर दो चरणों में ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply