Header Banner

बीबीएम छात्राओं ने देखा पायरोटेक इंडिया

BY — December 5, 2012

Udaipur. गुरुनानक कन्या महाविद्यालय के बीबीएम संकाय की 50 छात्राओं ने बुधवार को  औद्योगिक भ्रमण पर पायरोटेक इंडिया लिमिटेड का दौरा किया जहां इन्हें  इलेक्ट्रॉकनिक इंजीनियरिंग के उपकरण एवं पैनल निर्माण संबंधी जानकारी दी गई।

निदेशक प्रो. जी. एम. मेहता ने बताया कि वहां  बीबीएम संकाय की अंतिम वर्ष की  छात्राओं ने विभिन विभागों की गतिविधियों व संचालन की प्रक्रिया को भी जाना। इस दौरान पर संकाय प्रभारी अनुराधा मालवीया, विनीता वर्मा, रुचिरा सेन, नेहा श्रीवास्तव, पूनम नासा आदि संकाय सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply