udaipur. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 28 दिसम्बर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर में ’संकल्प रैली एंव विशाल जनसभा’ का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की भागीदारी हेतु 23 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक रद्द कर 25 दिसंबर को रखी गई है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने बताया कि बैठक दुर्गा नर्सरी स्थित पार्टी कार्यालय आशीर्वाद कॉटेज में होगी। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उदयपुर प्रभारी आर. आर. तिवाड़ी एंव सांसद श्री रघुवीर सिंह मीणा उपस्थित रहकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.