Header Banner

युवा मोर्चा का 7 दिनी जनजागरण अभियान

BY — April 7, 2013

सुराज संकल्प यात्रा की तैयारियां जोरों पर

bjp flagudaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने 16 अप्रेल को उदयपुर पहुंच रही सुराज संकल्प यात्रा की तैयारियो हेतु विभिन्न मण्डलो मंे युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि शहर के आठो ही मण्डलों में पृथक-पृथक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रथम चरण की तैयारियां भव्य रूप से की जा रही है तथा मण्डलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे। 8 अप्रेल को भाजयुमो दीनदयाल उपाध्याय मण्डल की ओर से हिम सेक्टर-6 सब्जी मण्डी के सामने शाम 5.45 बजे में शंखनाद, 9 अप्रेल को भाजयुमो सरदार पटेल मण्डल की ओर से सेक्टजर 14 स्थित चौराहे पर शाम 6.30 बजे जनजागरण मशाल जुलूस, 10 अप्रेल को भाजयुमो बडगांव मण्डल की ओर से गांधी ग्राउण्ड से साइफन चौराहे तक सुबह 10 बजे चलो आह्वान रैली, 11 अप्रेल को भाजयुमो गिर्वा मण्डल की ओर से ठोकर चौराहे पर सुबह 11 बजे वसुंधरा-कटारिया व कमल की रंगोली सजावट, 11 अप्रेल को शाम 5.30 बजे भाजयुमो अम्बेडकर मण्डल की ओर से मल्ललतलाई चौराहे से शाम 5.30 बजे घर-घर पीले चावल से निमंत्रण, 12 अप्रेल को भाजयुमो सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल की ओर से हाथीपोल चौराहे पर शाम 5.30 बजे वसुन्धरा-कटारिया मुखौटा रैली, 13 अप्रेल को भाजयुमो राणाप्रताप मण्डल की ओर से सेक्ट र 4 चौराहे से शाम 5 बजे सुराज संकल्प संदेश वाहन रैली, 14 अप्रेल को भाजयुमो डॉ. श्यामाप्रसाद प्रसाद मुखर्जी मण्डल की ओर से सूरजपोल चौराहे पर सुबह 10 बजे ढोल बजाओ यात्रा में लाओ कार्यक्रम होंगे। जिला प्रभारी मनोहर चैधरी, जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी कार्यक्रम की तैयारियों हेतु पृथक-पृथक मण्डलो मे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply