Header Banner

भाजपा मीडिया प्रभारी अग्रवाल को पितृ शोक

BY — April 24, 2013

kamalUdaipur. भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के शहर जिलाध्यक्ष, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष एवं ट्रासपोर्ट ओर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल के पिताश्री विजय कुमार जी अग्रवाल का आज सुबह हृदयाघात के कारण असामयिक निधन हो गया।

भाजपा मीडिया सहप्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि अग्रवाल कुछ समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। वह 73 वर्ष के थे। उनका अन्तिम संस्कार गुरुवार को अशोक नगर स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। शव यात्रा प्रातः 9 बजे से उनके निवास स्थान लक्ष्मीनाथ मार्ग अमल का कांटा से अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम के लिये प्रस्थान करेगी। भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता अग्रवाल के असामयिक निधन पर शोक जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply