Header Banner

बरसे मेघों ने बदला रसोई में रात का मीनू

BY — June 4, 2013

040602Udaipur. शहर में एक दिन छोड़कर मंगलवार को फिर बिन मौसम करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की। दो दिन दिन से सुबह चिलचिलाती धूप, उमस से परेशान शहरवासियों को दोपहर बाद हुई बारिश से काफी राहत महसूस हो रही है।

040601इसके बाद रात्रि में वापस उमस एवं चिपचिपाहट महसूस होती है फिर सुबह कड़क धूप और दिन में राहत दिलाने वाले छींटे। मंगलवार को भी दोपहर 3 बजे बाद अचानक काले बादल गहरा गए और टिप-टिप के साथ शुरू हुए बादल अचानक बरस पड़े। इससे पहले काफी तेज हवाएं चली। कहीं कहीं पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली है।

040603 बदरा बरसे तो ऐसे कि मन प्रफुल्लित कर गए। दु‍पहिया वाहन चालक भीगने का आनंद लेते चलते रहे वहीं मौसम में घुली ठण्डक ने रात्रि भोजन का मीनू बदल दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply