Header Banner

झमाझम के बाद दूसरा दिन सूना

BY — June 18, 2013

शहर में सुबह तक डेढ़ इंच वर्षा

180606Udaipur. उदयपुर में सोमवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश के बाद दूसरा दिन सूना रहा। सोमवार को बारिश के बाद शहर के दैत्य मगरी में पेड़ गिर जाने से रात भर बिजली बंद रही। मंगलवार सुबह पेड़ हटाया गया।

180605मंगलवार को दिन में महसूस हो रही गर्मी से शाम तक बारिश की आस बंधी लेकिन ठंडी हवाएं चलने से बदरा निकल गए। आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की सूचना है। उदयपुर जिले में मंगलवार सुबह 8 बजे समाप्त चौबीस घण्टों में उदयपुर शहर में 36.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
180607सोमवार शाम हुई बारिश और अंधड़ के बाद दैत्यमगरी में रात को पेड़ गिर जाने से पूरे इलाके की लाइटें गुल हो गई। क्षेत्रवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह नगर निगम का दस्ता पहुंचा और कार्रवाई कर पेड़ हटवाया।

 

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply