Header Banner

बीयर बार में लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

BY — July 4, 2013

040711Udaipur. बीयर बार में गत रात्रि पैसे मांगने पर रिवाल्वर दिखाकर भाग जाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक पिस्टल भी बरामद की है।

सूरजपोल थानाधिकारी सौभाग्यसिंह ने बताया कि कालाजी गोराजी क्षेत्र स्थित होटल कृष्ण लीला में 2 जुलाई की रात चार पांच युवक एक साथ घुसे और होटल कर्मचारी दीपक साहू की कनपटी पर रिवाल्वजर रखकर बीयर व शराब देने को कहा। दीपक घबरा गया और सारी बीयर व शराब आरोपियों के सामने रख दी। इनके जाने के बाद कार के नंबर के आधार पर होटल मालिक की ओर से मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने हुलिये के आधार पर तथा कार की तलाश की।

कार को देखकर पुलिस ने रुकवाया तो कार चालक फरार हो गया। उसमें सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। इनके नाम आबिद व मेराज बताए गए। सख्ती से पूछताछ में इन्होंने घटना स्वीकार कर ली। फिर इनके साथियों में शामिल कालू, सदाकत, नरेश मेघवाल को गिरफ्तार किया। पिस्टल गायरियावास निवासी महेन्द्रसिंह के पास होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो उसने पिस्टल अपने साथी ईश्वरसिंह के पास होना बताया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी वारदातों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply