Udaipur. रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। इसके तहत पर्यावरण सम्बन्धी स्वच्छता रैली, पौधरोपण, विचित्र वेशभूषा, बेचमैकिंग आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। मांटेसरी के विद्यार्थियों के लिए बीजारोपण का आयोजन किया गया। शहर को हरा भरा रखने के लिए विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने स्वच्छ पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी दी।











