Header Banner

हैड बनो तब कुर्सी, फिलहाल जमीन पर बैठो

BY — July 18, 2013

180708Udaipur. पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल में पदोन्नति के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सैकंडरी स्कूल में जमीन पर बैठकर कांस्टेबलों को परीक्षा देनी पड़ी।

180709हैड कांस्टेबल बनने के बाद भले ही थानों में कुर्सी और टेबल नसीब होगी लेकिन आज परीक्षा देते समय सभी को जमीन पर ही बैठना पड़ा। जिले के करीब 250 कांस्टे बलों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा दो पारियों में सुबह 9 से 12 तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई। परीक्षा के दौरान एएसपी कालूराम रावत, प्रशिक्षु श्वेता शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply