Header Banner

खुले तार से छू जाने से बच्चे की मृत्यु

BY — July 19, 2013

190711Udaipur. पटेल सर्किल के पास स्थित गोसिया कॉलोनी में जा रही केबल के खुले तार से छू जाने से चार वर्षीय एक मासूम की मृत्युथ हो गई। मामला सूरजपोल थाने का है।

जानकारी के अनुसार गोसिया कॉलोनी में बच्चे  खेल रहे थे। तभी वहां पास के एक अन्य व्यक्ति के घर केबल जा रही थी जो खुली पड़ी बताते हैं। बच्चा उस खुले तार को छू गया जिससे वहीं चिपक गया। क्षेत्रवासियों ने एवीवीएनएल के खिलाफ नाराजगी जताई। उधर एवीवीएनएल के सहायक अभियंता एस. एस. बड़ाला ने बताया कि पोल के पास से एक घर में एक अन्य व्यक्ति ने केबल डाल रखी थी जो बीच में से टूट गई थी। उस केबल के खुले तार को छू जाने से बच्चे‍ की मृत्यु  हो गई। पोल में करंट की बात को बड़ाला ने नकार दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply