Header Banner

नाकोड़ाजी जा रहे पदयात्रियों का स्वागत

BY — August 30, 2013

300807फतहनगर. डूंगला से नाकोड़ा के लिए निकला 70 यात्रियों का जत्था शुक्रवार को फतहनगर पहुंचा। दोपहर बाद नगर में प्रवेश करने पर ईंटाली चौराहा से इस जत्थे को जैन समाज के लोग बैण्डबाजों के साथ जैन मंदिर लेकर आए। सभी का स्वागत किया गया। इस जत्थे में महिलाएं भी शामिल है।

इस अवसर पर मनोहरलाल कावडिय़ा, कल्याणसिंह पोखरना, अशोक कटारिया, बलवन्त बापना, लक्ष्मीलाल खेरोदिया, नीतिन सेठिया, ज्ञानचंद पाटोदी, सुनिल कुमार डांगी, अशोक जैन, सम्पत बापना, राजेश चपलोत, सुनिल सामोता, मुकेश कावडिय़ा, कनक बापना समेत कई प्रमुख समाज जन मौजूद थे। रात्रि को भैरव भकित मण्डल के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जत्था शनिवार सुबह नाकोड़ा के लिए कूच करेगा। इधर रामदेवरा के लिए भी जातरूओं का आना अनवरत जारी है। पैदल जातरूओं की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है तथा साइकिल एवं बाइक सवार जातरूओं की तादाद में इजाफा हो रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चल रहे राम रसोड़ों में भी राम देवरा जातरूओं का जमघट बना हुआ है। जल झूलनी एकादशी पर फतहनगर से मण्डपिया को भी जातरूओं के दल रवाना होंगे। तडक़े श्रद्धालु फतहनगर से पैदल रवाना होकर मण्डपिया पहुंच सॉंवलिया सेठ के मेले में शिरकत करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply