Header Banner

पोप स्टार शकीरा 15 को उदयपुर में

BY — November 9, 2011

शाहरुख के भी आने की चर्चा

उदयपुर. विश्व के प्रख्यात पॉप स्टार शकीरा 15 नवंबर को उदयपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. वे यहाँ रियल स्टेट के टायकून के. पी. सिंह के 80 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ३ दिवसीय कार्यक्रम के तहत यहाँ आएँगी. 13 नवंबर से शुरू होने वाला यह तीन दिन का कार्यक्रम दिल्ली, गुडगाँव और उदयपुर में होगा.
उदयपुर में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा जहाँ 500 से अधिक लोग भाग लेंगे. बताया गया है कि यहाँ सिंह पर बनी एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया जायेगा. पहले कार्यक्रम में रितिक रोशन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के आने की चर्चा थी, लेकिन रितिक बीमार हैं, शाहरुख खान देश के बाहर हैं और प्रियंका पहले से ही लॉस एंजिल्स में है. इसलिए सिर्फ शाहरुख के आने की सम्भावना जताई जा रही है कि वे केवल एक घंटे के लिए यहाँ आ सकते हैं.
udaipur news
udaipurnews
स्रोत : टाइम्स ऑफ इंडिया

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply