Header Banner

फतहनगर हुआ गणेशमय

BY — September 9, 2013

शोभायात्राओं के साथ गणपति महोत्सव का आगाज

090910फतहनगर. शोभायात्राओं के साथ कस्बेण के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति महोत्सव का आगाज हुआ। दिनभर ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु प्रतिमाएं ले जाते रहे तथा विधिपूर्वक पूजा इत्यादि कर स्थापना की। सुबह तीन बसों में श्रद्धालु कुंभलगढ़ भी पहुंचे।

वहां किला स्थित विनायक मंदिर में गणपतलाल स्वर्णकार ने गणपति की पूजा की तथा यहां से प्रतीकात्मक रूप से ले जाई गई प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। शाम को जत्था धूमधाम से लौटा तथा प्रतिमाओं को विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया। पुराना बाजार में वड़ला वारियर्स के तत्वावधान में दस दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू हुआ। गणपति की शोभायात्रा निकाली गई तथा विधि विधान से स्थापना कर आरती की गई। विनायक नगर में भी मेला प्रारम्भ हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम शुरू हो गए। सनवाड़ के गजानंद मंदिर पर सुबह हवन, अभिषेक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। बैण्डबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में सैंकड़ों गणेश भकतों ने भाग लिया। इससे पूर्व यहां रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें रतन शर्मा, विद्यापुरी, मधुराव, रतन कामड़, स्थानीय कलाकार पप्पू महाराज एवं कमलेश मेनारिया ने नृत्यमयी भजनों की प्रस्तुतियां दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply