Header Banner

स्थापना दिवस पर 25 यूनिट रक्तदान

BY — September 29, 2013

भीण्डर मित्र मण्डल ने एम. बी. हॉस्पिटल में दिया रक्त

290901Udaipur. रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य है। किसी को उपहार दें तो ऐसा जैसा रक्तदान। भीण्डर मित्र मण्डल के आठवें स्थापना दिवस पर रक्तदान तथा फल वितरण का कार्यक्रम महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में रविवार को हुआ।

अध्यक्ष किरण कुमार नागौरी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे रोगियों को फल वितरण किया गया। उसके बाद ब्लड बैंक में भीण्डर मित्र मण्डल के 25 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया । सचिव गुलाब सेन ने बताया कि रक्तदान करने वालों मे नरेन्द्र भोपावत, पारस नागौरी, गिरिराज सोनी, हितेश व्यास, कैलाश सोनी, जयन्त चौबीसा, दिनेशचन्द्र वक्तावत, मोहम्मद हुसैन बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को महादान बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply