सेना के ट्रक से युवक की मृत्यु

BY — November 8, 2013

081110Udaipur. सीसारमा के समीप सेना के ट्रक की मोटरसाइकिल को टक्कंर से भाजयुमो कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस पर भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हो गए और अस्प ताल में खासी भीड़ हो गई।

जानकारी के अनुसार हेमसिंह पुत्र तख्तसिंह सुबह गांव से शहर आ रहा था। इस दौरान सीसारमा के समीप सामने से आते सेना के एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। दूसरी बाइक पर साथ चल रहे उसके भाई ने तुरंत एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन हेमसिंह को बचाया नहीं जा सका। भाजयुमो सहित उदयपुर ग्रामीण के भाजपा उम्मीदवार फूलसिंह मीणा कलक्ट्रेट पहुंचे तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर से मुआवजे सहित मृतक के परिजनों को सहायता की मांग की। नाई थाना पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply