Header Banner

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा का भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन

BY — November 14, 2013

चुनाव प्रचार का आगाज

kamal-logoUdaipur. क्षत्रिय समाज के सशक्त संगठन मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने विधानसभा चुनाव में मेवाड़ में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की है। गुरुवार को समाज के मनोहर सिंह कृष्णावत और अध्यक्ष बालूसिंह कानावत कि अगुवाई में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी के साथ समाजजनों ने  विभिन्न गांवों का दौरा किया।

महासभा के तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि समाज के निर्णय का स्वागत करते हुए शिवपुरा, सोनारिया खेड़ा, मक्खनपुरा, काबरा, खड़बामणिया, जगपुरा पंचायतों का दौरा किया। सोनरिया खेड़ा पंचायत के सरपंच माधुलाल प्रजापत और मक्खनपुरा के सरपंच ऊंकार गायरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कृष्णावत ने बताया कि महासभा के पदाधिकारी चुनावों में सम्पूर्ण मेवाड़ का दौरा करेंगे और भाजपा को जिताने की अपील करेंगे। प्रचार के दौरान जूझारसिंह राणावत, विजयसिंह, रोशन टुकलिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply