Header Banner

सौतन लाने की बात पर पति को मार डाला

BY — November 26, 2013

पत्नी व बेटा पुलिस हिरासत में
Police_capUdaipur. शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के कविता गांव में सौतन को घर पर लाने की बात पर पत्नी ने सोलह वर्षीय बेटे के साथ मिलकर अपने पति की लाठियों से पीट-पीटकर जान ले ली। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा मां-बेटे को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कविता निवासी डालू गमेती (40) सोमवार रात अपनी ब्याहता पत्नी भूरीबाई के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से चार साल पहले नाते लाई टमूडी को अपने साथ घर लाने की बात कही, जिस पर भूरीबाई नाराज हो गई। डालू के सौतन टमूडी को घर लाने की जिद पर भूरीबाई ने अपने सोलह वर्षीय बेटे को बुलाया तथा आवेश में आकर लाठी से डालू पर हमला कर दिया। सिर पर दो-तीन बार पड़ी लाठी के चलते वह मौके पर ही ढेर हो गया। गांव के लोगों के जरिए सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर पर डालू की लाश पड़ी थी। उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा आरोपी मां व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो भूरी बाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया कि डालू के भूरी बाई से तीन तथा टमूडी से दो बच्चे हैं। चार साल पहले तक दोनों को वह एक ही घर में रखता था लेकिन आए दिन विवाद के बाद टमूडी को दूसरे घर में रखने लगा था

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply