Header Banner

दीदार को उमडे़ अकीदतमंद

BY — December 31, 2013

311206उदयपुर। बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन के उत्तराधिकारी आलीकदर सैयदी मुफद्दल भाई साहब सैफुद्दीन के दीदार के लिए मोइयदपुरा मस्जिद में आज अकीदतमंद उमड़ पडे़।

311208उल्लेखनीय है कि गत कुछ दिनों से सैफुद्दीन भाईसाहब उदयपुर में ही विराजित हैं और यहां बोहरा समुदाय के विभिन्न कार्यक्रम उनकी सदारत में हुए। रविवार को ही समुदाय में उन्होंने सामूहिक निकाह कराया जिसमें 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
311207सुबह उनके बोहरवाड़ी स्थित मोइयदपुरा मस्जिद पहुंचने से पूर्व समुदाय के लोगों की खासी भीड़ जमा थी। उनके दर्शन को लोग बेताब थे। मस्जिद के न सिर्फ भीतर बल्कि बाहर गलियों में भी तिल धरने की जगह नहीं रही। एलसीडी के जरिये बाहर लोगों ने प्रसारण देखा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply