Header Banner

दस स्थानों पर ‘आप’ का सदस्यता अभियान आज

BY — January 4, 2014

040122उदयपुर। नई दिल्ली  में आम आदमी पार्टी के जोरदार शुरूआत के बाद अब लोकसभा चुनावों की ओर ध्यान आकृष्ट कर जनता को जोड़ने के लिए 5 जनवरी को जिला एवं राज्यस्तरीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उदयपुर में दस स्थानों पर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाने का कार्यक्रम बनाया गया है।

पार्टी के समन्वयक एकलिंगनाथ पालीवाल ने बताया कि सेलिब्रेशन मॉल में सुधीर जारोली, फतहपुरा पर शकुन टंडन, लेकसिटी मॉल में जगदीश साहू, बोहरागणेशजी में अपराजित जैन, गोवर्धन विलास में खेमराज कुमावत, एमबी चिकित्सालय के सामने महेश पालीवाल, मल्ला तलाई में स्वयं पालीवाल, हिरणमगरी सेक्टर 4 में विजय गोयल, सेक्टर 9 में खेमराज कुमावत एवं पंचवटी मेन मार्केट में भरत कुमावत को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply