पतंगें उड़ाकर दिया बेटी बचाओ का संदेश

BY — January 16, 2014

160105उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज ने कल भण्डारी दर्शक मण्डप में बेटी बचाओ अभियान को गति देते हुए बेटी बचाओ के विभिन्न संदेशों के जरिये प्रख्यात पतंगबाज अब्दल कादिर के साथ  पंतगें उड़ाईं।

क्लब अध्यक्ष आशीष बांठिया ने बताया कि क्लब ने अब्दुल कादिर के सहयोग से एक साथ 50 पंतगें उड़ाकर बेटी बचाने का मजबूती के साथ जनता को संदेश दिया। इस अवसर पर सचिव राहुल भटनागर, सहायक प्रानतपाल निधि सक्सेना, रोटरी क्लब एलिट सचिव रमेश मोदी, रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष शालिनी भटनागर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में बेटी को बचाओं अभियान को और तेज करने की बात कहीं ताकि कन्या भ्रूण की हत्यामओं को रोका जा सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply