Header Banner

शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करें : गुर्जर

BY — March 4, 2014

विद्यापीठ में साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

040304उदयपुर। लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार को उदघाटन करते हुए कुलप्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि जीवन में शिक्षा और विद्यार्थी जीवन महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

040305इस दौरान चांसलर सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण ननदवाना तथा प्राचार्य डॉ. आर. पी. सनाढ्य ने दीप प्रज्वलन किया। अध्यक्षता अधिष्ठाता अरूण पानेरी ने की। सांस्कृतिक सचिव डॉ. वृन्दा शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन एकल गीत, देशभक्ति गीत, कव्वाली, होली गीत, भक्ति गीत, एकल नृत्य पर छात्रों ने प्रस्तुति दी। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संचालन छात्रा कृतिका जैन ने किया। धन्यवाद डॉ. सरोज गर्ग ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply