Header Banner

राज्यस्तरीय समर कप क्रिकेट कल से

BY — June 2, 2014

युसूफ पठान करेंगे उद्घाटन

020605उदयपुर। राज्य स्तरीय समर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ बुधवार को मिराज स्टेडियम राबचा, नाथद्वारा में होगा। प्रतियोगिता में राज्य भर से 16 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य युसूफ पठान करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक मंत्रराज पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में डी आई डी डांसर मीनू पंचाल, अभिनेता विपुल राय, लतिका गिल, मंगेष मंडल, गायिका प्रिया पटेल (इंडियन आइडल) द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेगी। सभी मैच 20-20 फार्मेट में होंगे, समर ट्रॉफी प्रतियोगिता में कुल 28 मैचों का आयोजन किया जायेगा । प्रतियोगिता में भाग लेंने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 20 वर्ष है। विजेता टीम को प्रथम 51 हजार , द्वितीय 31 हजार व तृतीय 21 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। मुख्य उद्देश्य  राज्य की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply