Header Banner

भाजपा नेता जोशी की पत्नी का निधन

BY — June 6, 2014

060610उदयपुर। उदयपुर शहर भाजपा के संभाग संगठन मंत्री रहे वरिष्ठव नेता धर्मनारायण जोशी की पत्नीर राजकुमारी जोशी (57) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे गिर गई थीं जिससे उन्हें  ब्रेन हेमरेज हो गया। उनका अंतिम संस्का)र शनिवार सुबह होगा।

जानकारी के अनुसार जोशी की तीन पुत्रियों में से एक के इटली में होने के कारण अंतिम संस्काीर शनिवार को होगा। संभवत: देर रात या अलसुबह उसके यहां पहुंचने की संभावना है। राजकुमारी की मृत्युव की सूचना मिलने के बाद पूर्व सांसद भानू कुमार शास्त्री , किरण माहेश्वजरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, महापौर रजनी डांगी, ताराचंद जैन, मांगीलाल जोशी, विजय प्रकाश विप्लवी सहित कई पदाधिकारी पार्टीजन उनके निवास पर पहुंचे और जोशी को सांत्व्ना दी।
मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि अंतिम यात्रा सेक्टर 13 स्थित उनके निवास स्थान से अशोक नगर मोक्षधाम हेतु शनिवार सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी। अन्तिम संस्कार में भाग लेने हेतु गुजरात प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर, वायुयान से प्रातः उदयपुर पहुंच अन्तिम संस्कार पश्चात पुनः प्रस्थान कर जाएंगे। प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने संवेदना व्यक्त करते हुए दूरभाष पर जानकारी ली। सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply