Header Banner

ढाई किलो सोना लूटा

BY — August 10, 2011

उदयपुर. शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर करीब ढाई किलो सोना लूट लिया ओर फरार हो गए. बताया गया की हिरन कगरी निवासी संजय मेहता (३५) चित्तोड़गढ़ के बस्सी कसबे में स्वर्ण आभूषण देने जा रहा था. सेवाश्रम पुलिया के पास एक कार आयी जिसमे बैठे ५ युवकों ने संजय को जबरन कार में बिठाने का प्रयास किया. संजय के नहीं बैठने पर एक ओर युवक कार से उतरा ओर संजय को बिठाकर फरार हो गए. बाद में उसके साथ मारपीट कर उसे खरपीणा गाँव में छोड़ कर भाग गए. पुलिस को जानकारी ऑटो चालकों से मिली जिन्होंने संजय को कार में जबरन बिठाने का प्रयास करते देखा था. कार का पीछा करने का प्रयास भी उन्होंने किया लेकिन वे हिरन मगरी की ओर फरार हो गए. पुलिस की नाकाबंदी में पता चला की कार गोवेर्धन विलास थाना क्षेत्र में जा रही है. इसी दौरान वे संजय को खरपीणा में उतार कर भाग गए. संजय ने पुलिस को बताया की वह छोटे कस्बों व् गाँवों में मार्केटिंग के लिए जाता है. मौके पर एडीएसपी तेजराज सिंह सहित अन्य मौके पर पहुंचे. पुलिस ने वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताई है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply