Header Banner

रिमझिम ने लुभाया, बदल गया मीनू

BY — August 6, 2014

060814उदयपुर। कुछ दिन पूर्व थमा रिमझिम का दौर एक बार फिर चल पड़ा है। बुधवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम रात तक चलती रही। शहरवासियों ने भी इस सत्र में पहली बार सावन का अहसास किया।

060813इससे पहले अब तक कभी सुबह‍, दिन या रात को बारिश आई और फिर दिन सूखा निकलने से उमस बरकरार थी। गर्मी से निजात नहीं मिल रही थी। आज दिन भर चली रिमझिम के बावजूद वाहन चालकों का आवागमन निरंतर रहा। भीगते भीगते भी वाहन चलाने का आनंद लिया। बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर हालांकि काउंटर सज चुके हैं और खरीदारी भी चल रही है लेकिन ग्राहकी मध्यरम ही है।

060812

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply