Header Banner

हॉलीडे स्पेशल रेलगाडियों की अवधि बढ़ाई

BY — September 17, 2014

trainउदयपुर। जयपुर से उदयपुर चलने वाली हॉलीडे स्पेिशल तथा नाथद्वारा से उदयपुर और नाथद्वारा चलने वाली साप्ता हिक स्पेेशल एक्सप्रेस रेल के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि 31 दिसम्बार तक मान्य  रहेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाडी़ संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा की संचालन अवधि में 1 अक्टूाबर से 31 दिसंबर तक (92 ट्रिप) विस्तार किया गया है। इसी प्रकार गाडी़ संख्या 09607/09608, नाथद्वारा-उदयपुर-नाथद्वारा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा की संचालन अवधि में 5 अक्टूुबर से 28 दिसंबर तक (13 ट्रिप) का विस्तार किया गया है। उपरोक्त रेल सेवाओं के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply